लामडिंग रेलवे स्टेशन पर 25 किलो गांजा जब्त, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, 19 नवंबर (हि.स.)। असम में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए रेलवे पुलिस ने लामडिंग रेलवे स्टेशन पर 25 किलो गांजा जब्त किया है। इस सिलसिले में एक महिला समेत दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रेलवे पुलिस की टीम ने अगरतला-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया और दो लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अगरतला निवासी अभिजीत देव और अनामिका देव के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा गिरोह के नेटवर्क और मादक पदार्थों की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

