home page

कामरूप : प्रेम के बहाने होमस्टे में किशोरी से दुष्कर्म, कथित प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

 | 
कामरूप : प्रेम के बहाने होमस्टे में किशोरी से दुष्कर्म, कथित प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार


कामरूप (असम), 28 नवंबर (हि.स.)। कामरूप जिले में किशोरी को प्रेम के बहाने होमस्टे ले जाकर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी घटना का वीडियो फर्जी प्रेमी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया। इस मामले में फर्जी प्रेमी समेत कुल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी एक आरोपित फरार बताया जा रहा है।

छयगांव पुलिस ने शनिवार काे बताया कि दक्षिण कामरूप इलाके की किशोरी को गांव निवासी युवक छयगांव के औगुरी पथ स्थित एक होमस्टे ले गया। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया और पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो किशोरी की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस बीच युवक का अन्य दोस्त भी किशोरी को लगातार ब्लैकमेल करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। फिलहाल, पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत ६ आरोपितों में 5 को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल एक युवक अभी फरार बताया जा रहा है।

घटना के मुख्य आरोपित माकेली गांव निवासी मृदांग दास (20) को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद किशोरी की स्वीकृत बयान के आधार पर घटना में शामिल अन्य 4 आरोपितों क्रमशः बड़ तेजपुर के दीपुमणि दास (21), कमल कलिता (19), दीपंकर कलिता (28) और जोन कलिता (22) को बीती रात पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं, पूरे मामले की जांच छयगांव पुलिस द्वारा जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय