गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से महिला तस्कर गिरफ्तार, दो किशोरियां बरामद
| Nov 23, 2026, 16:06 IST
गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। डबका पुलिस ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश की एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किशोरियों को मुक्त कराया।
पुलिस द्वारा साेमवार काे दी गई जानकारी के अनुसार, आरोप है कि महिला शुक्रवार रात डबका के हलधियाटी तपतजुरी इलाके से दोनों किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद डबका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर महिला को पकड़ लिया और उसके कब्जे से दोनों किशोरियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और इस कथित तस्करी में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

