home page

मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के 18 फोन बरामद

 | 
मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के 18 फोन बरामद


गुवाहाटी, 02 अप्रैल (हि.स.)। असम की राजधानी दिसपुर में पुलिस ने मोबाइल चोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। दिसपुर पुलिस थानांतर्गत खानापारा इलाके में एक त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है।

दिसपुर पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान संजीव सिंह के रूप में हुई है। खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने एक वाहन (एएस-01 एचसी-3288) को रोका और उसके कब्जे से 18 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस सूत्रों को संदेह है कि आरोपित इस क्षेत्र में मोबाइल उपकरणों की चोरी और अवैध व्यापार में शामिल एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। माना जा रहा है कि बरामद किए गए फोन अलग-अलग जगहों से चुराए गए होंगे।

पुलिस ने रैकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाने और इस पूरे ऑपरेशन की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मोबाइल चोरी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिसपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तेज अभियान का एक हिस्सा है। -------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय