home page

नशीले टैबलेट्स के साथ एक गिरफ्तार

 | 
नशीले टैबलेट्स के साथ एक गिरफ्तार


ग्वालपारा (असम), 08 मार्च (हि.स.)। ग्वालपारा जिले में बीती देर रात तक चले एक नशा-विरोधी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में नशीले टैबलेट्स जब्त किए गए।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार देर लखीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के जलेश्वर के धराई गांव में छापेमारी की।

यह अभियान वेस्ट ग्वालपारा सीडीएसपी अभिलाष बरुवा के नेतृत्व वाली टीम ने लखीपुर पुलिस थाना के नए ओसी जिबोन दैमारी के साथ मिलकर किया। इस अभियान में जलेश्वर पुलिस चौकी और धुमेरगट पुलिस के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 2,888 नशीले टैबलेट्स बरामद किए और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर प्रतिबंधित सामान ले जाने के लिए किया गया था। पकड़े गए व्यक्ति क़ी पहचान जलेश्वर के उडमारी गांव निवासी निज़ाम उद्दीन के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति से अभी पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है कि क्या ड्रग्स तस्करी नेटवर्क में और भी लोग तो शामिल नहीं हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय