महिला तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की याबा टैबलेट बरामद
| Aug 1, 2026, 16:26 IST
श्रीभूमि (असम), 01 अगस्त (हि.स.)। असम की श्रीभूमि पुलिस ने एक महिला ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि गलत धंधा, गलत रास्ता और गलत राज्य का अपराधियों ने चुनाव किया। श्रीभूमि पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की 10 हजार याबा टैबलेट जब्त करने के साथ ही एक आरोपित को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि असम पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी लड़ाई में लगातार डटी हुई है।
आरोपित महिला की पहचान का पता नहीं चल पाया है। उसके पास पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और प्लास्टिक में लपेटकर रखे गये 10 हजार याबा टैबलेट समेत अन्य सामग्री बरामद की।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

