तेल टैंकर से 28 मवेशी जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
मोरीगांव (असम), 14 मई (हि.स.)। मोरीगांव जिला के जागीरोड पुलिस थाना क्षेत्र इलाके में पुलिस द्वारा चलाए गये अभियान के दौरान एक तेल टैंकर से 24 मवेशियों को बरामद किया गया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर चलाए गए अभियान के दौरान तेल टैंकर (एएस-05सी-1034) से 24 मवेशियों को बरामद किया गया। मवेशियों को बड़े ही शातिर तरीके से तेल टैंकर के भीतर छुपा कर मेघालय भेजा जा रहा था।
इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान लखीमपुर जिले के मोहम्मद शरीफूल अली, मोहम्मद अलाउद्दीन और नगांव के मोहम्मद मुजम्मिल हक के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में पशु अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर तीनों पशु तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।
ज्ञात हो की राज्य में सख्त पशु अधिनियम लागू है, इसके बावजूद पशुओं की तस्करी जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

