home page

अशोकनगर: गुंडागर्दी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 | 
अशोकनगर: गुंडागर्दी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए


अशोकनगर, 17 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में नया बस स्टैंड क्षेत्र में सवारी बैठाने की बात पर हुई मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनों आरोपियों को दबोच लिया है।

क्या था पूरा मामला?बीती 14 जून 2026 की रात को नए बस स्टैंड क्षेत्र में बसों के कर्मचारियों के बीच सवारी बैठाने की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस विवाद के दौरान विवेकानंद स्कूल के पास रहने वाले 40 वर्षीय जगदीश (पुत्र हर प्रसाद राय) के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। इस संबंध में मंगलवार को हैहय कलचुरी समाज ने पीडि़त के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए पुलिस को ज्ञापन दिया था।

देहात पुलिस का एक्शन:मामले की गंभीरता को देखते हुए देहात पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों (वायरल वीडियो) के आधार पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वीडियो में नजर आ रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हे पुलिस ने निवासी अजय उर्फ कल्ली यादव इन्द्रजीत उर्फ डब्बू यादव सारसखेड़ी),दिलीप उर्फ भूरा राजपूत सारसखेड़ी) तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा:फरियादी जगदीश राय की रिपोर्ट पर थाना देहात में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 338/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296(बी), 3(5), और 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। एसपी राजीव मिश्रा का कहना है कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर और प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार