home page

अशोकनगर: प्रेमी युगल की रक्तरंजित लाश मामले में प्रेम प्रसंग और आत्महत्या के एंगल पर पुलिस की नजर

 | 
अशोकनगर: प्रेमी युगल की रक्तरंजित लाश मामले में प्रेम प्रसंग और आत्महत्या के एंगल पर पुलिस की नजर


अशोकनगर: प्रेमी युगल की रक्तरंजित लाश मामले में प्रेम प्रसंग और आत्महत्या के एंगल पर पुलिस की नजर


अशोकनगर, 25 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में गुरुवार तडक़े टोल प्लाजा के पास एक लावारिस खड़ी कार में एक युवक और युवती की रक्तरंजित लाशें मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है।

कार में मिले शवों की पहचान अशोकनगर निवासी मुस्कान जैन और ऋतिक सोनी के रूप में हुई थी। घटना की गंभीरता और मामले के रहस्य को देखते हुए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से विशेष जांच टीम का गठन कर मामले की बारिकी से तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात लगभग 08:15 बजे मुस्कान जैन (24 वर्ष) पुत्री विवेक कुमार जैन, अपने मित्र ऋतिक सोनी (26 वर्ष) पुत्र राकेश सोनी के साथ उसकी नारंगी रंग की आई-20 कार से इमला की ओर निकले थे।

देर रात टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले सडक़ किनारे खड़ी इसी कार में दोनों के शव संदिग्ध और खून से लथपथ हालत में मिले। राहगीरों और सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों सहित एफएसएल की फॉरेंसिक टीम को भी रात में ही मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।

घटनास्थल से मिले चौंकाने वाले साक्ष्य:पुलिस को कार के भीतर से कई ऐसी चीजें मिली हैं जो इस पूरी घटना को बेहद पेचीदा और गंभीर बना रही हैं। मौके से जब्त की गई सामग्रियों में शामिल हैं जिनमें एक कुल्हाड़ी और एक पिस्टल (जिससे हत्या या आत्महत्या के दावों को बल मिल रहा है)। सल्फास का एक पैकेट और एक लाइटर। वहीं एक सुसाइड नोट, जिसमें प्रारंभिक तौर पर मृतक ऋतिक सोनी द्वारा आत्महत्या की बात लिखे होने का उल्लेख है। इनके अलावा तीन मोबाइल फोन, जो इस मामले के सबसे बड़े डिजिटल गवाह बन सकते हैं।

जांच दल गठित:ब्लाइंड मर्डर या सुसाइड के इस उलझे हुए मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच के लिए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने एसडीओपी विवेक शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का ऐलान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार