home page

अशोकनगरः चंदेरी में आधार संशोधन के नाम पर हजारों की ठगी

 | 
अशोकनगरः चंदेरी में आधार संशोधन के नाम पर हजारों की ठगी


अशोकनगर, 26 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी नगर में एक फर्जी आधार केंद्र के संचालन का मामला सामने आया है जहां फर्जी आधार संचालक द्वारा आधार में संशोधन के नाम से हजारों रुपये की ठगी की गई।

मामला मंगलवार को एसडीएम चंदेरी की जनसुनवाई में सामने आया है, जहां अपनी बच्ची के आधार कार्ड में संशोधन करने के नाम पर आना-जाना ऑनलाइन सर्विस केंद्र राजघाट रोड चंदेरी के संचालक देवांश जैन द्वारा किरण पाल नाम की महिला से 3000 लेकर उसकी बच्ची वैष्णवी पाल के आधार कार्ड के स्थान पर किसी कृष्ण पाल आदिवासी का आधार कार्ड थमा दिया। महिला द्वारा गलत आधार कार्ड जारी करने पर ऑनलाइन केंद्र के संचालक द्वारा पुनः नाम संशोधित किए जाने के नाम पर 6000 राशि की अतिरिक्त मांग पीड़ित महिला से की गई। अपने को ठगा जानकर पीड़ित महिला द्वारा मनीष धनगर एसडीएम चंदेरी को आवेदन प्रस्तुत कर इस समस्त घटनाक्रम से अवगत कराया और न्याय की मांग सहित ऑन लाइन केंद्र के संचालक पर विधि अनुसार कारवाही की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम चंदेरी द्वारा हिमांशी गुप्ता नायब तहसीलदार चंदेरी एवं राजस्व दल द्वारा उक्त फर्जी आधार केंद्र की जांच कर कारवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया ।

एसडीएम चंदेरी द्वारा उसे आधार केंद्र के संचालक पर विधिवत जांच कर कार्रवाई किए जाने के लिए नायब तहसीलदार चंदेरी एवं दल को उसके अंदर पर भेजा किंतु जांच दल के पहुंचने से पूर्व भी केंद्र का संचालक मौके से फरार हो गया अधिकारी के निर्देश के बावजूद भी जांच दल द्वारा कारवाही और जप्ती के नाम पर खाना पूर्ति देखने को मिली किसी भी प्रकार का कंप्यूटर और मशीनरी विधिवत जप्त न कर केवल खाना पूर्ति कर अपने साथ न ले जाकर संचालक के पिता को ही सुपुर्दगी में सौंप कर पंचनामा भर बनाया गया।

इनका कहना है।

पीड़ित महिला के आवेदन पर मिली शिकायत के आधार पर जांच दल भेज कर मशीनरी को शील किया गया है बिना वैध शासकीय अनुमति के यह किस प्रकार आधार में संशोधन करता था और यह बहुत बड़ा साइबर क्राइम भी है हमारे द्वारा तकनीकी विशेषज्ञों से राय लेकर यह जांच की जा रही है कि आखिर यह कैसे और किसके माध्यम से आधार में संशोधन करता था जो भी जांच में बिंदु सामने आएंगे उनके आधार पर विधिसंगत सख्त से सख्त कारवाही की जाएगी।- मनीष धनगर, एसडीएम चंदेरी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Nirmal Kumar Vishwkarma