home page

अशोकनगर: खाकी की मुस्तैदी से एटीएम लूट की साजिश नाकाम

 | 
अशोकनगर: खाकी की मुस्तैदी से एटीएम लूट की साजिश नाकाम


अशोकनगर,22 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में शहर जब गहरी नींद में था, तब मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात शहर के पछाड़ी खेड़ा स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम में एक शातिर चोर सेंध लगाने की कोशिश कर रहा था। मशीन को क्षतिग्रस्त किया जा चुका था, लेकिन तभी पुलिस की सिटी मोबाइल सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंच गई। खाकी की आहट सुनते ही आरोपी अंधेरे की ओट लेकर रफूचक्कर हो गया।

कंट्रोल रूम से मिली एक सटीक सूचना और कोतवाली पुलिस की चंद मिनटों की फुलाई फुर्ती ने बैंक की तिजोरी को खाली होने से बचा लिया। वारदात को लेकर एसपी राजीव मिश्रा कहना है कि अपराधी बचेंगे नहीं पुलिस टीम को नाईट पेट्रोलिंग को और अधिक सख्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि बैंक और एटीएम के आसपास संदिग्ध दिखने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार