अशोकनगरः मंदिर के पीछे 7 साल के मासूम को चॉकलेट का लालच देकर हैवानियत
अशोकनगर, 28 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मासूम बच्चा उस वक्त हैवानियत का शिकार हो गया, जब उसकी मां मंदिर के भीतर पूजा कर रही थी।
भरोसे का कत्ल: चॉकलेट के बहाने नाले में ले गया दरिंदा:शनिवार को पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ पास के ही गांव में स्थित माता मंदिर में पूजा करने गई थी। मां मंदिर के भीतर पूजा में मग्न थी और बच्चा बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही 21 वर्षीय शिवचरण कुशवाह ने मासूम को अपना निशाना बनाया।
लालच: आरोपी ने बच्चे को चॉकलेट और रुपयों का लालच दिया:
जब मां पूजा कर घर घबराई हुई घर पहुंची, तो कुछ देर बाद मासूम रोता हुआ घर लौटा और अपनी मां को आरोपी की दरिंदगी की पूरी कहानी सुनाई। आरोपी बच्चे को बहला-फुसलाकर मंदिर के पीछे सुनसान नाले की ओर ले गया। वहां आरोपी ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य (यौन शोषण) किया। परिजनों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 2 घंटे में सलाखों के पीछे हैवान
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई। रिपोर्ट दर्ज होने के महज 2 घंटे के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिवचरण कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सख्त कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार

