home page

अशोकनगर: 11 जुआरी, 44 हजार के साथ दबोचे गए

 | 
अशोकनगर: 11 जुआरी, 44 हजार के साथ दबोचे गए


अशोकनगर, 04 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहादुरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी मुंगावली सनम बी. खान के पर्यवेक्षण में बहादुरपुर थाना पुलिस ने ग्राम कुकावली में दबिश देकर जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर रेड, मौके से 44 हजार कैश बरामद:थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीलम सिंह यादव ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुकावली स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ का माहौल बन गया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 11 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल 44,000/- नगद और जुआ खेलने की सामग्री (ताश के पत्ते) जप्त की गई है।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई:पकड़े गए आरोपियों में सोनू उर्फ आदित्य गुर्जर, दीपेश कुशवाह, सचिन राठौर, वीरु उर्फ विक्रांत उर्फ वीरेन्द्र कुशवाह, कुलदीप दांगी, संतोष साहू, इकबाल खान, इरशाद खां, विनोद सरवईया, गोधन सिंह दांगी एवं महेन्द्र सिंह दांगी शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम कुकावली, थाना बहादुरपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों और जुआरियों में हडक़ंप व्याप्त है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार