700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के एसएसपी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शिवनारायणपुर थानान्तर्गत 700 ग्राम ब्राउन शुगर एवं राशि 26,700 रुपया नगद के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी और छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुआ कि शिवनारायणपुर बजार चौक के पास अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-02 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
गठित टीम के द्वारा शिवनारायणपुर थानान्तर्गत शिवनारायणपुर बजार चौक के समीप पहुंचा तो कुछ लोग चौक के पास संदिग्ध अवस्था में घुम रहे है, जो पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हे सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर हिमाशु कुमार उर्फ गोलु कुमार पिता-फुलचन जयसवाल सा०-किशनपुर थाना-बुद्धूचक जिला-भागलपुर को पकड़ लिया गया। जिनसे पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में 700 ग्राम ब्राउन शुगर एवं नगद राशि-26,700 रुपये बरामद किया गया है।
उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछ-ताछ कर इनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। हिमाशु कुमार उर्फ गोलु कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। छापामारी दल में थानाध्यक्ष अमित कुमार शिवनारायणपुर थाना, पुलिस अवसर निरीक्षक जयनाथ राय सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

