राजगढ़ः हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को ग्राम गुलखेड़ी में दबिश देकर हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि वर्ष 2024 में राजस्थान तथा बोडा सहित अन्य थानों की पुलिस टीम चोरी के आरोपितों की तलाश में गुलखेडी पहुंची थी। इस दौरान करीब 35-40 ग्रामीणों ने एकराय होकर पुलिस पर पथराव किया तथा जानलेवा हमला किया। मामले में थाना बोडा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर 41 आरोपितों पर प्रकरण कायम किया गया था। अब तक 37 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शातिर आरोपी ऋषि लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देष पर एएसपी केएल.बंजारे, एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी षुक्ला के मार्गदर्षन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलखेड़ी में दबिष देकर आरोपित ऋषि पिता सुनील सिसोदिया, निवासी ग्राम गुलखेडी को गिरफ्तार किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

