home page

राजगढ़ः भैंस चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः भैंस चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 29 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत की चोरी की एक भैंस बरामद की है। दूसरी भैंस को आरोपितों ने किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात पूछताछ में बताई है। उसकी बरामदगी के लिए दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

थाना प्रभारी जितेन्द्र अजनारे ने मंगलवार को बताया कि 27 सितम्बर को ग्राम पाटरीकला निवासी भारतसिंह पुत्र प्रभूलाल तंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती रात घर के बाहर बनी टपरी से दो भैंस चोरी हो गईं। दोनों की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छायन जोड़ से घेराबंदी कर मोहन पुत्र रामचंद्र तंवर और राजू उर्फ भूरा पुत्र फूलसिंह तंवर निवासी माचलपुर थाना कोतवाली को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 80 हजार रुपए कीमती एक भैंस जब्त की, जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपित मोहन के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होना भी पुलिस ने बताया है। पुलिस दूसरी भैंस की तलाश के साथ मामले में आगे की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक