राजगढ़ः हत्या के प्रयास के मामले में पांच माह से फरार दो आरोपित गिरफ्तार
| Apr 17, 2026, 20:05 IST
राजगढ़, 17 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास के मामले में पांच माह से फरार दो आरोपितों को ग्राम किशोरपुरा में दबिश देकर गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि पांच माह पहले ग्राम किशोरपुरा निवासी राजू (30 वर्ष) पुत्र मुकुट सिंह गुर्जर एवं अभिषेक (20) पुत्र रूप सिंह गुर्जर के खिलाफ धारा 191 (2), 191 (3), 296, 115 (2), 118 (1), 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपित घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम किशोरपुरा में दबिश देकर आरोपित राजू गुर्जर और अभिषेक गुर्जर को हिरासत में लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

