home page

राजगढ़ः लंबे समय से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

 | 
राजगढ़ः लंबे समय से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश


राजगढ़, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोडा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को ग्राम कडियासांसी में दबिश देकर 9 व 4 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट सारंगपुर के प्रकरण क्रमांक 213/2017 धारा 125 सीआरपीसी के तहत जारी स्थायी वारंट में वांछित ज्वाला पुत्र बलराम सांसी, निवासी कड़िया सांसी, पिछले नौ वर्षों से फरार चल रहा था। वहीं राजगढ़ न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 816/2023 में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत जारी स्थायी वारंट में वांछित लखन पुत्र भगवान सिंह सांसी, निवासी ग्राम गुलखेड़ी, करीब चार वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कडियासांसी में दबिश देकर दोनों वारंटी ज्वाला सांसी और लखन सांसी को हिरासत में लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक