home page

राजगढ़ः नातरा झगड़ा के नाम पर वसूली करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

 | 
राजगढ़ः नातरा झगड़ा के नाम पर वसूली करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल


राजगढ़, 23 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा थाना पुलिस ने नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर सात लाख की वसूली और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित दो भाइयों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने गुरुवार को बताया कि 17 अप्रैल को कुशवाह मौहल्ला थाना छापीहेड़ा निवासी धापू(20) पुत्र दुर्गा तंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोग नातरा झगड़ा के नाम पर उससे सात लाख की अवैध मांग कर रहे थे, रकम न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्षन में गठित टीम ने आरोपित रामलाल (27) पुत्र गोपाल तंवर और रामबाबू (25) पुत्र गोपाल तंवर निवासी मूंडलालोधा को हिरासत में लिया साथ ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय खिलचीपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक