home page

राजगढ़ः हत्या के मामले में 21 साल से फरार महिला गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः हत्या के मामले में 21 साल से फरार महिला गिरफ्तार


राजगढ़, 11 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के मामले 21 सालों से फरार महिला को सोमवार को ग्राम कड़ियासांसी में दबिश देकर हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि प्रकरण क्रमांक 123/2005, धारा 302 एवं 34 भादवि में न्यायिक मजिस्ट्रेट नरसिंहगढ़ द्वारा जारी स्थाई वारंटी ताराबाई बेवा भोनी सासी, निवासी कड़िया सासी, पिछले दो दशकों से पुलिस से बचती आ रही थी। पुलिस द्वारा पूर्व में कई प्रयास किए गए, लेकिन उसकी चालाकी के कारण वह गिरफ्तारी से बचती रही। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में फरार आरोपितों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल. बंजारे ,एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में 21 वर्ष से फरार चल रही स्थाई वारंटी ताराबाई बेवा निवासी कड़ियासांसी को गिरफ्तार किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक