home page

राजगढ़ः बकरी चराने गई दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग तीनों आरोपित अभिरक्षा में

 | 
राजगढ़ः बकरी चराने गई दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग तीनों आरोपित अभिरक्षा में


राजगढ़, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में बकरी चराने गई दलित 9 साल की बालिका के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की शिकायत, बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर तीन नाबालिग आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाॅक्सो,एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना 19 जून की है। नाबालिग बालिका जो कक्षा तीसरी में पढ़ती है, वह बकरी चराने जंगल गई थी। इसी दौरान पड़ोस का एक 12 साल का बालक उसे बहाने से खजूर खाने के लिए जंगल के भीतर ले गया, जहां पहले से मौजूद दो अन्य नाबालिग के साथ मिलकर घर-घर खेलने के बहाने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया ओर वीडियो बनाया। आरोपित 12, 14 एवं 16 साल के बताए गए है, जिनमें एक बालक दूसरे सम्प्रदाय से है। वीडियो के द्वारा जानकारी मिलने पर परिजन उसे थाना लेकर पहुंचे,जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अभिरक्षा में लिया।

थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक