राजगढ़ः भैंस-पाड़ा चोरी के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, 5.59 लाख रुपये और पिकअप वाहन जब्त
राजगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना पुलिस ने ग्राम रामपुरिया से भैंस और पाड़ा चोरी करने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 लाख 59 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेष किया, जहां से उन्हें जेल भेजा।
थानाप्रभारी हुकुमसिंह मीणा ने बुधवार को बताया कि 8 अक्टूबर को ग्राम रामपुरिया निवासी विष्णु (32) पुत्र कंवरलाल वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात अज्ञात व्यक्ति उसके घर से भैंस और पाड़ा चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मोहन(40) पुत्र शंकर बागरी निवासी पिपल्या बिजारेल, अर्जुन (23) पुत्र रामप्रसाद बागरी निवासी मोड़ी थाना सुसनेर और महेश (28) पुत्र बालचंद राठौर निवासी गोटड़ा थाना नलखेड़ा को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 5.59 लाख रुपए नकद और पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीए 0670 जब्त किया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी हुकुमसिंह मीणा, एसआई अरुण जाट, जितेन्द्र अजनारे, प्रआर.अनिल नायक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

