राजगढ़ः जनरेटर के अल्टीनेटर व इनवर्टर बैटरी चोरी के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भोजपुर थाना पुलिस ने दुकान से जनरेटर के अल्टीनेटर व पोल्टरी फार्म से इनवर्टर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त कार व चोरी किया गया माल बरामद किया।
थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने सोमवार को बताया कि 27 फरवरी को ग्राम ढ़ाबली निवासी दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा ने श्किायत कराई कि 26 फरवरी की रात अज्ञात बदमाश दुकान से जनरेटर के पांच अल्टीनेटर चोरी कर ले गए। वहीं 8 मार्च को उस्मान खान के पोल्टरी फार्म से जनरेटर का अल्टीनेटर व इनवर्टर की चार बैटरियां चोरी करने का मामला सामने आया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने 300 सीसीटीव्ही. कैमरों की मदद से दिलीप(37)पुत्र रामचरण जाटव निवासी ग्राम नारियाबे हाल निवासी ब्यावरा, संजय उर्फ बंटी (38)पुत्र कैलाश मेवाड़े बैकुुंठ मार्ग ब्यावरा और अब्दुल उर्फ अल्लू(45)पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने ब्यावरा को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अल्टीनेटर, चार क्षतिग्रस्त अल्टीनेटर, एक हथौड़ा, कटर, पाना और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

