home page

राजगढ़ःअड़ीबाजी कर पैसों की मांग करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

 | 
राजगढ़ःअड़ीबाजी कर पैसों की मांग करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल


राजगढ़, 21 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र में जबरन पैसों की मांग (अड़ीबाजी) करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी उमाषंकर मुकाती ने मंगलवार को बताया कि 19 अप्रैल को ग्राम मोहन निवासी गिरिराज (38) पुत्र सिद्वनाथ विष्वकर्मा ने षिकायत दर्ज की, आरोपितों द्वारा उससे पैसों की मांग कर अड़ीबाजी की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 296(बी), 119(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्षन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुकेश (50) पुत्र मज्जा कंजर, नितेश (22)पुत्र नीलम कंजर और धु्रव (19) पुत्र धर्मेन्द्र कंजर षामिल है। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय जीरापुर में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक