राजगढ़ः एसबीआई योनो के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, तीन आरोपित असम से गिरफ्तार
राजगढ़, 12 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना पुलिस टीम ने एसबीआई योनो एप डाउनलोड के नाम पर दो लाख 35 हजार की ठगी करने वाले तीन आरोपितों को असम के गुवाहाटी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से ठगी की पूरी राषि बरामद की है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने रविवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 30 जून को षिक्षक काॅलोनी निवासी अखिलेष षर्मा ने षिकायत की, अज्ञात साइबर ठगों ने एसबीआई योनो एप डाउनलोड करने और बैंकिंग सहायता देने का झांसा देकर 2.35 लाख अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच षुरु की। विवेचना के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया गया,जिससे ठगी का नेटवर्क असम तक पहुंचा। पुलिस टीम करीब 5 हजार किलोमीटर का सफर तय कर गुवाहाटी पहुंची और पहले बैंक खाताधारक को पकड़ा। इसी दौरान सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य गुजरात के एक अन्य व्यक्ति से ठगी की रकम निकालने बैंक आने वाले हैं।
पुलिस ने बैंक के बाहर जाल बिछाकर मुख्य आरोपित टीकू उर्फ अभिनाश पुत्र अरविंदा निवासी नलबाड़ी असम और मिराजुल पुत्र मेहर अली निवासी असम को को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी कपिल पुत्र गजेन भुइयां को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से ठगी की पूरी 2.35 लाख की नकद राशि, एक आईफोन, एंड्रॉयड मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बैंकिंग सहायता और मोबाइल एप डाउनलोड कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और देशभर में की गई ठगी के मामलों की भी जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी वीरेन्द्रसिंह धाकड़, एसआई अभयसिंह, प्रआर.केषवसिंह, दीपक यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

