राजगढ़ः भैंस चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त
राजगढ़, 19 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्राम गीलाखेड़ी से एक सप्ताह पूर्व हुई भैंस चोरी के मामले में गिरोह के छह सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन भैंस व घटना में प्रयुक्त पांच लाख रुपए कीमती पिकअप वाहन जब्त किया है।
थानाप्रभारी जितेन्द्रसिंह मावई ने रविवार को बताया कि 10 अप्रैल को ग्राम गीलाखेड़ी निवासी 60 वर्षीय दिलीपसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत ने षिकायत दर्ज की, बाड़े से अज्ञात बदमाष भैंसे चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले में धारा 303(2)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देषन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल. बंजारे एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने मुखबिर व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को हिरासत में लिया, जिनमें करीम (46)पुत्र मौहम्मद खान निवासी काछीखेड़ी थाना सारंगपुर, षोएब(22)पुत्र मजीद खां निवासी दोराहा, गुफरान (22)पुत्र बदरुद्दीन खान, खुर्षीद (21)पुत्र आषिक खान, सिद्विक (28)पुत्र हकीम खां, फतिम (20) पुत्र रईस खान निवासी षिवपुरा षामिल है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीए 7812 और तीन भैंस जब्त की। पूछताछ पर आरोपितों ने जिला रायसेन से भी भैंसे चोरी करना कबूल की है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी जितेंद्रसिंह मावई, एसआई अरविंदसिंह राजपूत, प्रआर.प्रदीप, माधव, नरेष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

