home page

राजगढ़ः चलते ट्रक से मक्का की बोरियां चुराने वाले गिरोह के 4 आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः चलते ट्रक से मक्का की बोरियां चुराने वाले गिरोह के 4 आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 24 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने साइबर तकनीक के सहयोग से मां जालपा माता की घाटी में चलते ट्रक से अनाज की बोरियां चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और दो चाकू जब्त किए हैं।

थाना प्रभारी वीरेन्द्र धाकड़ ने मंगलवार को बताया कि 10 नवंबर को फरियादी सद्दाम शाह निवासी रावण वडली पाडलिया माता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह ट्रक में मक्का की बोरियां भरकर गुना से नीमच जा रहा था। रात करीब 2 बजे कुंडक्या का नाला और मां जालपा मंदिर के बीच ब्रेकर के पास उसे ट्रक से बोरियां गिरने का आभास हुआ। ट्रक रोककर देखा तो चार बोरियां सड़क पर पड़ी थीं, जबकि तीन बोरियां गायब थीं। अज्ञात बदमाश ट्रक के पीछे चढ़कर बोरियां चुरा ले गए थे। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पलिस टीम ने साइबर तकनीक व मुखबिर की सूचना पर कुंडक्या नाला के समीप से घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ा, जिनमें प्रकाश (22)पुुत्र किषनलाल तंवर निवासी सूरजपुरा थाना भोजपुर, रामबाबू(29)पुत्र मानसिंह तंवर निवासी सुआहेड़ी थाना भोजपुर, मुकेश (22)पुत्र बंषीलाल तंवर निवासी दुर्गपुरा थाना भोजपुर और पवन (23)पुत्र मानसिंह तंवर निवासी देहरी थाना भोजपुर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपितों ने ट्रक से मक्का की बोरियां चोरी करना स्वीकार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक