home page

राजगढ़ः चोरी के मामले में अपचारी बालक सहित चार गिरफ्तार, 8.90 लाख का मशरुका बरामद

 | 
राजगढ़ः चोरी के मामले में अपचारी बालक सहित चार गिरफ्तार, 8.90 लाख का मशरुका बरामद


राजगढ़, 29 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना पुलिस ने एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन सहित कुल 8.90 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

थाना प्रभारी जितेन्द्र अजनारे ने मंगलवार को बताया कि 17 सितम्बर को देवराज पुत्र मोतीलाल भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कूलर, गैस सिलेंडर, 3 क्विंटल गेहूं तथा लोहे की चद्दर की पेटी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाष षुरु की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से केदार पुत्र पन्नालाल तंवर निवासी हिनौती, प्रकाष पुत्र वंषीलाल तंवर निवासी हिनौती, राजूलाल पुत्र मांगीलाल तंवर निवासी दांगीपुरा और एक विधि विरुद्ध बालिक को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कूलर, गैस सिलेंडर, 3 क्विंटल गेहूं, करीब 19 हजार रुपए कीमत की लोहे की चद्दर की पेटी और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया, जिसकी कुल कीमत 8.90 लाख रुपए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक