राजगढ़ः मोबाइल चोरी के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार, दो लाख से अधिक का मषरुका बरामद
राजगढ़, 16 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाइक सहित चोरी हुए मोबाइल जब्त किए, जिसकी कुल कीमत दो लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई है।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शनिवार को बताया कि 15 मई को फरियादी बंशीलाल प्रजापति निवासी गुराडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मई को दोपहर चार बजे अज्ञात व्यक्ति उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल. बंजारे एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपितों को हिरासत में लिया, जिनमें दानिश (21)पुत्र मुबारिक मंसूरी, विकास (19) पुत्र बलराम कुशवाह, रियाज(19)पुत्र समंद मंसूरी और सलमान (25)पुत्र जफर अंसारी सर्वनिवासी कुरावर शामिल है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाइक सहित दो लाख 13 हजार 300 रुपये का मशरुका बरामद किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

