home page

राजगढ़ः चोरी के मामले में 13 साल से फरार चार महिलाएं गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः चोरी के मामले में 13 साल से फरार चार महिलाएं गिरफ्तार


राजगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम कड़ियासांसी में दबिश देकर चोरी के मामले में 13 साल से फरार स्थाई वारंटी महिलाओं को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने सोमवार को बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट जेएमएफसी बासोदा, जिला विदिशा के प्रकरण क्रमांक 739/2013, धारा 379 भादवि में चारों के खिलाफ स्थाई वारंट जारी था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कड़ियासांसी में दबिश देकर रीमा बाई पुत्री प्रेमसिंह, रामोबाई पत्नी नरपतसिंह ,रामवती पत्नी विजय सिंह और कालीबाई पत्नी दिलीपसिंह सांसी, निवासी कड़िया सांसी को हिरासत में लिया। वारंट जारी होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किए गए,लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक