home page

राजगढ़ः मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपित गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

 | 
राजगढ़ः मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपित गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त


राजगढ़, 17 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सारंगपुर थाना पुलिस ने 400 सीसीटीवी कैमरों व साइबर सेल की मदद से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें जब्त की है।

सारंगपुर थानाप्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने शुक्रवार को बताया कि फरियादी मनीष पुत्र सुरेश गोड़, निवासी ग्राम पाका, ने 14 मार्च को सारंगपुर शासकीय अस्पताल परिसर से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल. बंजारे एवं एसडीओपी अरविंदसिंह के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने लगभग 400 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। साइबर सेल की मदद से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान कर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नदीम (20)पुत्र बब्लू खान निवासी पीपलरावा देवास, जुबेर(21) पुत्र इद्रीष षेख निवासी सोनकच्छ जिला देवास, संजय (32)पुत्र अंतरसिंह कंजर निवासी देवास, नवीन(19) पुत्र अंतरसिंह कंजर निवासी देवास और संजय (30) पुत्र प्रेमसिंह कंजर निवासी देवास षामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें जब्त की। कुछ आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक