राजगढ़ः सिंचाई विवाद में फसल जलाने वाले बाप-बेटा गिरफ्तार
राजगढ़, 25 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगेढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने सिंचाई के विवाद के चलते किसान की फसल में आग लगाने वाले बाप-बेटे को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बुधवार को बताया कि,चाटाजागीर निवासी 70 वर्षीय निहालसिंह रुहैला ने शिकायत की, 22 मार्च की रात सिंचाई को लेकर हुए विवाद के चलते बिहारीलाल रुहैला और उसका बेटा कमल रुहैला उसके खेत में खड़ी और कटी हुई करीब 4 बीघा फसल में आग लगाकर फरार हो गए, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोड़ा थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 326(एफ) तथा 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों बिहारीलाल (60) पुत्र नानाजीराम रुहैला और कमल रुहैला (28) निवासी चाटाजागीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कार्रवाई में थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत, प्रआर रामनारायण जाटिया, आर. कपिल अटारिया, सुनील, विनोद और दुष्यंत जाट सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है तथा आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

