home page

राजगढ़ः चंदन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः चंदन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 26 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के चार थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंदन चोरी करने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को पकड़ा और उनके कब्जे से 45 किलो से अधिक चंदन लकड़ी, घटना में प्रयुक्त बाइकें व औजार जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने मंगलवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वन विभाग परिसर, जिला न्यायालय प्रशासनिक अधिकारी आवास एवं एसडीएम बंगले से अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि के समय चंदन के पेड़ काटकर चोरी किए जा रहे थे। प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। मामले में पुलिस टीम द्वारा पुर्व में आरोपित शाकिर अली पुत्र मुकीम अली निवासी ग्राम चतरूखेड़ी थाना सारंगपुर, मुबारिक पुत्र रमजानी खां निवासी ग्राम चतरूखेड़ी थाना सारंगपुर, अयान पिता आजाद शेख निवासी ग्राम चतरूखेड़ी थाना सारंगपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 25 किलो से अधिक चंदन की लकड़ी,औजार एवं बाइक जब्त की।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने मंगलवार को सारंगपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपित बाबू उर्फ बब्बू पिता हुसैन खां निवासी भोई बाड़ा मोहल्ला सारंगपुर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से पांच किलो चंदन लकड़ी जब्त की। पूछताछ में आरोपित ने दो लोगों को चंदन लकड़ी बेचना बताया। पुलिस ने निशानदेही पर पूरसिंह पुत्र बापूलाल सौंधिया निवासी रामगंज खिलचीपुर, तवरेज पुत्र यासीन खान निवासी सदरगंज जिला कन्नौज (उ.प्र.) को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 15 किलो 400 ग्राम चंदन लकड़ी व बाइक बरामद की।

बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित जमात अली पुत्र पीर अली उम्र 51 वर्ष निवासी तकिया मोहल्ला बोडा, अली हुसैन पुत्र सुलेमान अली शाह उम्र 29 वर्ष निवासी तकिया मोहल्ला बोडा को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 70 हजार रुपये कीमती 11 किलो चंदन लकड़ी जब्त की। वहीं नरसिंहगढ़ थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम देवगढ़ में दबिष देकर आरोपित देवीसिंह पुत्र प्रभुलाल नायक उम्र 58 वर्ष निवासी देवगढ़ थाना नरसिंहगढ़ को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 3.9 किलोग्राम चंदन की लकड़ी एवं लकड़ी काटने के औजार जप्त किए। लीमाचौहान थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हराना जोड़ से दबिश देकर शिवलाल पुत्र देवीलाल वर्मा उम्र 34 वर्ष, राकेश पुत्र बद्रीलाल वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी भूमका थाना लीमा चैहान को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से छह किलो चंदन की लकड़ी, बाइक व औजार जब्त किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक