राजगढ़ः पुलिस ने अल्टीनेटर मोटर चोर को किया गिरफ्तार
राजगढ़, 7 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को अल्टीनेर मोटर चोरी के मामले में एक आरोपित को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 40 हजार रुपये कीमती मोटर बरामद की।
थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि 7 मई को फरियादी प्रतापसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 मई की रात उनकी जेसीबी मशीन से कोई अज्ञात व्यक्ति 40,000 रुपए की अल्टीनेटर मोटर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 305 (बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल. बंजारे और एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम हरिसिंह पिता फूलसिंह बंजारा, उम्र 19 वर्ष निवासी बरोल थाना लीमाचैहान बताया और चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित के कब्जे से चोरी की गई अल्टीनेटर मोटर जब्त की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

