home page

राजगढ़ः हत्या के मामले में 21 साल से फरार स्थाई वारंटी महिला गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः हत्या के मामले में 21 साल से फरार स्थाई वारंटी महिला गिरफ्तार


राजगढ़, 13 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कड़ियासांसी में दबिश देकर हत्या के मामले में 21 साल से फरार चल रही स्थाई वारंटी आराेपी महिला को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बुधवार को बताया कि नूरीबाई पत्नी विनोद सांसी निवासी कड़ियासांसी के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 123/2005 धारा 302, 34 भादवि में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी था। लंबे समय से वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचती फिर रही थी। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिक्ति पुलिस अधीक्षक केएल. बंजारे व एसडीओपी मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीती मंगलवार रात ग्राम कड़ियासांसी में दबिष देकर स्थाई वारंटी नूरीबाई को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक