home page

राजगढ़ः दुष्कर्म व अपहरण के मामले में छह माह से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः दुष्कर्म व अपहरण के मामले में छह माह से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार


राजगढ़, 04 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के लीमाचौहान थाना पुलिस टीम ने शनिवार को लीमाचौहान में दबिश देकर दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया, जो पिछले छह माह से फरार था।

थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपित सुरेश पिता हरिनारायण प्रजापति (38), निवासी ग्राम लीमा चौहान को हिरासत में लिया, जो पिछले छह माह से फरार था। उसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट सारंगपुर द्वारा धारा 376, 366, 342 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपित लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी गोविंद मीणा, प्रआर. अमित रघुवंशी, आर. अजय जाट, महिला आरक्षक अनीता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक