home page

राजगढ़ः पति-पत्नी के कब्जे से 88 हजार की स्मैक जब्त, पूछताछ जारी

 | 
राजगढ़ः पति-पत्नी के कब्जे से 88 हजार की स्मैक जब्त, पूछताछ जारी


राजगढ़, 08 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जीरापुर थाना पुलिस ने बुधवार को सोसायटी के सामने स्थित घर में दबिश देकर पति-पत्नी को पकड़ा और उनके कब्जे से 8.77 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत 88 हजार रुपये बताई गई है।

थानाप्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। जिले से स्मैक जैसे घातक नशे को समाप्त कर युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों का सहयोग भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी केएल. बंजारे एवं एसडीओपी धरमवीर नागर के मार्गदर्शन पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोसायटी के सामने स्थित मकान में दबिष देकर आरोपित घनश्याम बैरागी और उसकी पत्नी संगीता बैरागी को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 8.77 ग्राम स्मैक जब्त की,जिसकी कीमत 88 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक