home page

राजगढ़ःचार साल से फरार 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ःचार साल से फरार 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार


राजगढ़, 27 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कड़ियासांसी में दबिश देकर आरोपित को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र पिता भगवानसिंह सांसी, निवासी ग्राम कड़ियासांसी, थाना सिविल लाइन, जनपद इलाहाबाद (प्रयागराज) उत्तर प्रदेश के अपराध क्रमांक 241/2022 में धारा 380, 411, 413, 414, 149, 420, 467, 468, 471 एवं 120 के तहत वांछित था। घटना के बाद से आरोपित फरार था, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित के खिलाफ बोड़ा थाना सहित अन्य जिलों में कुल 12 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह अत्यंत शातिर चोर एवं अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति माना जाता है।इसी कारण पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम कड़ियासांसी में दबिश दी और आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रयागराज पुलिस के सुपुर्द किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक