home page

राजगढ़ः नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपित को पुलिस ने दबोचा

 | 
राजगढ़ः नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपित को पुलिस ने दबोचा


राजगढ़, 26 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कोतवाली थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपित सिक्योरिटी गार्ड को महज 12 घंटे में हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।

थानाप्रभारी मंजू मखेनिया ने गुरुवार को बताया कि 25 मार्च को परिजनों के साथ पहुंचे नाबालिग ने शिकायत की, 24 मार्च की शाम गांव के पंप हाउस पर सिक्योरिटी गार्ड देवराज सौंधिया के पास मोबाइल चार्ज करने गया था। रात 10.30 बजे मोबाइल लेने पहुंचा, तो आरोपी ने ऊपर कमरे की लाइट बंद करवाने का बहाना कर उसे अपने साथ ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य किया और चोट भी पहुंचाई। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 115(2) बीएनएस 3/ 4(2) पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।

विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपित देवराज पिता धीरप सौंधिया (25), निवासी रोज्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की,जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक