home page

राजगढ़ः नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित पिता गिरफ्तार,भेजा जेल

 | 
राजगढ़ः नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित पिता गिरफ्तार,भेजा जेल


राजगढ़, 09 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लीमाचौहान थाना पुलिस ने ग्राम भूमका में जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग बेटी के साथ गलत काम करने वाले आरोपित पिता को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया।

थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने सोमवार को बताया कि 6 मार्च को ग्राम भूमका निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह कक्षा दसवीं में पढ़ती है और देर रात तक पढ़ाई करने के बाद सो गई तभी नींद में पिता ने उसका मुंह दबा दिया, जिससे वह बौखलाकर उठी और चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपित ने गलत काम किया और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। बताया गया है कि घटना दिनांक को वह घर में अकेली थी, पिता से झगड़ा होने के चलते उसकी मां मायके गई हुई थी। पीड़ित ने परीक्षा देने के बाद आपबीती परिजनों को सुनाई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मौके से फरार आरोपित पिता को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक