home page

राजगढ़ः डाॅ.अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

 | 
राजगढ़ः डाॅ.अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल


राजगढ़, 04 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में माचलपुर थाना पुलिस ने इंस्ट्राग्राम पर डाॅ.अम्बेडकर के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपित को बुधवार को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को तहसीलदार के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।

पुलिस के अनुसार ग्राम घोघटपुर निवासी 19 वर्षीय विजय पुत्र प्रेमसिंह वर्मा ने शिकायत की, उसने 2 मार्च को इंस्ट्राग्राम आईडी पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की पोस्ट शेयर की थी, जिस पर ग्राम झरनिया निवासी बालचंद पुत्र बदेसिंह राठौर ने फरियादी की इंस्ट्राग्राम आईडी पर डाॅ.अम्बेडकर के संबंध में अपमानजनक टिप्पणियां की, जिससे समाज में अश्लीलता फैलने का भय है तथा बाबा साहेब को मानने वाले व उनकी विचारधार पर चलने वाले समस्त समाज में आक्रोश है साथ ही जिससे सामाजिक व धार्मिक भावनाएं आहत हुई। पुलिस ने प्रकरण में आरोपित के खिलाफ धारा 296(बी), 353(2)बीएनएस, एससीएसटी की धारा 3(1) (द), 3(1) (ध)के तहत प्रकरण कायम किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बालचंद को हिरासत में लिया और तहसीलदार के समक्ष पेश कर जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी महापुरुष या समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक