home page

राजगढ़ः बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा

 | 
राजगढ़ः बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा


राजगढ़, 26 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कुरावर निवासी 30 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो सप्ताह पहले दोपहर के समय गांव का रहने वाला राजू पुत्र रमेश जाटव उसके घर आया और कहा कि उसकी मां बुला रही हैं। बातों में आकर महिला उसके घर पहुंच गई, जहां आरोपित ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर महिला के बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था, बच्चे स्कूल में थे और अन्य परिजन शादी समारोह में गांव से बाहर गए हुए थे। पीड़िता के तीन बच्चे बताए गए हैं। डर और दबाव के कारण महिला ने तत्काल शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 351(3) और 126(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक