home page

राजगढ़ःघर से पानी की मोटर चुराने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ःघर से पानी की मोटर चुराने वाला आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 23 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोडा थाना पुलिस ने ग्राम कड़ियासांसी में घर से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की गई 20 हजार रुपये कीमत की पानी की मोटर बरामद की है।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शुक्रवार को बताया कि 15 अक्टूबर की रात ग्राम कड़ियासांसी निवासी दीपक सिसोदिया के घर से अज्ञात व्यक्ति पानी की मोटर चोरी कर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(4) और 331(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित सोनू पुत्र लखपत सासी, निवासी कड़ियासांसी को हिरासत में लिया, जिसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 हजार रुपए कीमत की पानी की मोटर बरामद की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक