home page

राजगढ़ः पान मसाले के झोले से 6 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त, आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः पान मसाले के झोले से 6 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त, आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना पुलिस टीम ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से डोडाचूरा और मोबाइल सहित करीब 21 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी रवि ठाकुर ने सोमवार को बताया कि रव‍िवार रात मुखबिर की सूचना पर जमनालाल पार्क के पास पांदा धड़ला रोड पर दबिश देकर आरोपित कमलसिंह (55) पुत्र बलवंतसिंह माली निवासी ग्राम डोडी, थाना जावर, जिला सीहोर को हिरासत में लिया, जो पान मसाले के झोले में डोडाचूरा रखकर बेचने के उद्देश्‍य से बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से छह किलो से अधिक डोडाचूरा और एक मोबाइल जब्त किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ में डोडाचूरा की प्राप्ति और सप्लाई से जुड़ी जानकारी मिलने पर पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी रवि ठाकुर, एसआई गुड्डू कुशवाह, एएसआई विजय षर्मा, मंगलसिंह, प्रआर.वीरेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक