राजगढ़ः नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 11 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं में इजाफा किया।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने मंगलवार को बताया कि 7 अगस्त को बालिका के परिजनों ने थाना बोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए चली गई है और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महज कुछ ही घंटों में आरोपित विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुुुपुर्द किया। पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि विनोद षादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया और किराए के कमरे में उसके साथ जबरन गलत काम किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत इजाफा किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

