home page

राजगढ़ः दूध की टंकी से डेढ़ लाख उड़ाने वाला आरोपित गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

 | 
राजगढ़ः दूध की टंकी से डेढ़ लाख उड़ाने वाला आरोपित गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद


राजगढ़, 20 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना पुलिस ने दूध की टंकी से डेढ़ लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी गई राशि और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।

थाना प्रभारी शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि 17 जून को ग्राम सुल्तानपुरा थाना कालीपीठ निवासी लक्ष्मीचंद पुत्र अनारसिंह सौंधिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बस स्टैंड स्थित गोलू होटल के पास से उनकी दूध की टंकी में रखे 1.50 लाख रुपये कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर ग्राम गवाड़ा, थाना पचोर निवासी 45 वर्षीय भेरूसिंह पुत्र नारायण सिंह सुतार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 1.50 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक क्रमांक एमपी-09 एमपी 5748 जब्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक