राजगढ़ः नाबालिग बालिका का अपहरण का दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 15 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ गलत काम करने वाले आरोपित को हिरासत में लिया।
थाना प्रभारी शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि 11 जून को 16 वर्षीय किषोरी के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मुस्कान आपरेशन के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया। पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर अतिरिक्त धारा 87, 64(1), 65(1) बीएनएस, 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत इजाफा करते हुए आरोपित बृजेश वर्मा (19) निवासी अरन्या को गिरफ्तार किया। आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

