राजगढ़ःअपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने भोपाल से सुरक्षित किया बरामद
राजगढ़, 06 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के थाना मलावर पुलिस ने तत्परता, सूझबूझ और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए पांच दिन पहले घर से गायब हुई नाबालिग बालिका को भोपाल के करोद चौराहा क्षेत्र से आरोपित के कब्जे से सकुशल बरामद किया।
थानाप्रभारी रजनेष सिरोठिया ने सोमवार को बताया कि 31 मार्च 2026 को थाना मलावर में शिकायत दर्ज हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति रिपोर्टकर्ता की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस द्वारा मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्षन में गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सूचनाओं और लगातार प्रयासों से आरोपित हेमराज पिता बापुलाल गुर्जर, निवासी खजुरिया थाना नजीराबाद, के कब्जे से बालिका को भोपाल के करोद चैराहा से सुरक्षित पाया गया। पीड़िता के कथन दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

