home page

राजगढ़ःअपहरण कर जंगल ले जाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ःअपहरण कर जंगल ले जाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 7 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला में 18 वर्षीय युवती के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित भी इसी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ही गांव का रहने वाला रामलखन वर्मा उसे जबरन अपने साथ ले गया और इसके बाद उसे राजस्थान के जंगल क्षेत्र में ले जाकर गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह युवती वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

परिजन उसे तुरंत थाने लेकर पहुंचे, जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए आरोपित रामलखन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक