home page

राजगढ़ः दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार इनामी आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार इनामी आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 12 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो हजार रुपये के इनामी आरोपित को गुजरात के मोरबी शहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल दाखिल किया गया।

एसआई कर्मवीरसिंह ने सोमवार को बताया कि 2025 में आरोपित अर्जुन पुत्र गोविंद खाती निवासी बड़ोदिया तालाब के खिलाफ धारा 69,115(2), 351(3) बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपित घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्षन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुजरात के मोराबी षहर में दबिष देकर आरोपित अर्जुन खाती को हिरासत में लिया। कार्रवाई में एसआई कर्मवीर सिंह और आरक्षक प्रदीप भिलाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक